सफलता के लिये समय की कीमत को समझे || Relation to success of time || By Rajesh Arya


समय का सफलता से  सम्बन्ध || Relation to success of time


प्यारे दोस्तो अगर आप इस दुनिया मे समय की कीमत को समझते है तो समझ लीजिये ये दुनिया आपके लिए बनी अन्यथा आप सिर्फ एक जीव है जो खाएँगे पिएंगे और और आम जीव की तरह खत्म हो जायेंगे और अगर वक्त की कीमत को समझ लिया तो दोस्तो जीवन निरंतर वक्त की तरह आपको भी अहमियत दिखाएगा।
समय बहुत ताकतवर है इसके आगे कोई नहीं टिका है ये सब कुछ ठीक और सब कुछ बर्बाद कर सकता है
|
तो प्यारे दोस्तो को हमे जीवन को अच्छा बनाने के लिए वक्त को समझना है जो मैं आज आपको समझाने की कोशिश करा  रहा हूँ।
समय क्या है-
समय वह शक्ति है जो निरंतर आगे बढ़ने की ऊर्जा प्रदान करती है।
वक्त वो डॉक्टर है जो जिसके पास हर मुसीबत का इलाज है।
समय एक ऐसा टीचर है जो हमे हमेशा मुफ्त मैं ज्ञान देता रहता है।
वक्त एक ऐसा मरहम है जो खुद-ब-खुद सारे दर्द खत्म कर देता है।
समय वह ट्रेन है जो एक बार गुजरने के बाद दोबारा नहीं आती है।
समय एक बदलाव है जिसे कोई रोक नहीं सकता है।
समय से के लाभ-
दोस्तो समय के साथ चलना सीखना है-     जो लोग समय के साथ चलते है वो कभी भी असफलता का शिकार नहीं होते हैं।
समय की कीमत समझनी है- जिन लोगों को समय की कीमत पता है वो लोग जीवन के हर पल का आनंद लेते है।
समय की शक्ति को समझना है- जिन लोगों को ये पता है की समय बहुत बलवान है वो लोग जीवन मे आगे बढ़ते रहते है क्योंकि समस्याओं को समय के द्वारा ठीक किया जाता है।
समय को बर्बाद नहीं होने देना है- समय बहुत अनमोल है इसको बर्बाद नहीं होने देना इसके हर पल का सही प्रयोग ही जीवन मे सफलता प्रदान करता है।
दोस्तो हर व्यक्ति को प्रकृति ने समय के रूप मैं दुनिया के सबसे बड़ी धन दौलत दी है बस हमे इसका प्रयोग करना आना चाहिए| यह कुछ इस तरह से है जिस तरह से एक अज्ञान व्यक्ति हीरे को शीशे का टुकड़ा समझ कर पड़ा रहने देता है| तो दोस्तो अगर आपके पास समय है तो आप दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति है इस समय का सही प्रयोग करके आप दुनिया का कोई भी मुकाम हासिल कर सकते हैं।
समय सबके पास हैं लेकिन कोई इससे कमाता है कोई इससे बर्बाद करता है तो कोई इसे अच्छे कार्यो मे लगाता है कोई इसे बुरा कार्यों मे लगाता है।

तो दोस्तो अगर आप जिंदगी मे बहुत आगे बढ़ना चाहते है तो तो बस समय को अपना दोस्त बना लीजिये और मत रूकिए किसी के लिए और बढ़ते रहिए आगे सबसे आगे क्योंकि समय को भी वही लोग पसंद आते है जो समय के साथ चलते है और
         चलने वाले मंजिल तक जरूर पहुचते हैं और मंजिल पाना चलने की गति पर निर्भर है





Rajesh Arya
Motivational Speaker & Career Counselor
www.RajeshArya.in 




Website
Blog
Facebook-
Youtube-
 
Twitter:
Instagram

Book Link

Amazon

Instamoja

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

What to do to be happy || By Rajesh Arya

The Mantra of Success || By Rajesh Arya

धीरज || Patience || By Rajesh Arya