भविष्य || The Future || by Rajesh Arya



 भविष्य || The Future

दोस्तो आज हम लोग जानने की कोशिश करेंगे की भविष्य क्या है इस शब्द का मतलब क्या है क्या आपको आपका भविष्य पता है। जी हां दोस्तो आप कहेंगे की आपको नहीं पता। तो चलिये जान लेते हैं की भविष्य क्या है।
अगर हम लोग आज जीवन के सबसे महत्वपूर्ण सवाल और सबसे ज्यादा परेशान करने वाले सवाल का जबाब जान ले तो जीवन बड़ा ही सरल और आसान हो जाएगा और अगर हम अपनी अंतरात्मा से पुछे की उसे कैसा जीवन चाहिए तो अंदर से भी यही आवाज आती है की बस सुख और शांति चाहिए। दोस्तो सुख और शांति भविष्य नामी प्रश्न के उत्तर मे छुपी है।
इसी उत्तर की खोज मे आगे बढ़ते हुये जानते है कि जीवन के तीन पहलू हैं पहला
1-  जन्म
2-  जीवन
3-  मृतु
और इसी हमारा उत्तर छुपा है देखिये समय को तीन हिस्सो मे बांटा गया है-
1-  भूत-काल
2-  वर्तमान-काल
3-  भविष्य-काल
इन्ही तीनों समयों के प्रारूपों मे जीवन को सँजोया गया है शायद आपको आपका उत्तर मिल गाया होगा।
जी हाँ दोस्तो हमारा जन्म हमारा भूत काल है क्योकि आप पैदा हो चुके हो और जिस जीवन को जी रहे हो वो आपका वर्तमान काल और आपका अंत आपका भविष्य है।
तो दोस्तो हम क्यो भविष्य के चिंता मैं घूम रहे हैं परेशान हो रहे हैं हम सबको अपना भविष्य पता है। और हाँ ये सब जानते हुये भी परेशान हो रहे है।
मनुष्य के हाथ मे भगवान ने तीनों समयों मे से सिर्फ एक समय की डोर ही दी है अर्थात मनुष्य को सिर्फ जीने का अधिकार है न की मरने का और जन्म लेने का।
बस आपके हाथ मे आपका वर्तमान है न ही आपको भूत काल और न हीं आपका भविष्य काल। तो दोस्तो हमे सिर्फ अपना वर्तमान ठीक करना है। भविष्य की चिंता बिल्कुल नहीं करनी है। जो लोग आज मे जीते है वही सुखी हैं वरना सभी अपने भूतकाल की वजह से दुखी या भविष्य के वज़ह से परेशान हैं।
अब इसका उत्तर जानने के बाद आपको बस अपना आज ठीक करना है क्योकि आपके हाथ मे सिर्फ इतना ही है। आज ठीक तो कल ठीक और आने वाला कल ठीक और सब ठीक, हम सब ठीक, दुनिया ठीक, संसार ठीक।

***

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

What to do to be happy || By Rajesh Arya

धीरज || Patience || By Rajesh Arya

The Mantra of Success || By Rajesh Arya